विटामिन ई शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है यह सौंदर्य का रखवाला है। जानते हैं विटामिन ई से भरपूर 9 सब्जियों के बारे में , इसके फायदे, व कमी से होने वाले लक्षण के बारे मे बताएंगे और बताएंगे उन सब्जियों के नाम जिनमे इस विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। तो चलिए आर्टिकल शुरू करते हैं इसके फायदे से
विटामिन की बहुत कम मात्रा की आवश्यकता होती है। विटामिन ई की कमी से अनेकों बीमारिया होती है। विटामिन ई की जितनी मात्रा की आवश्यकता हमे होती है उतनी मात्रा हमे सब्जियों से मिल जाती है।
विटामिन ई के फायदे |
विटामिन के अनेकों फायदे हैं। जिसे जानकर आप आज ही इसे अपनी डाइट प्लान में शामिल करेंगे।
- यह हमारे सौंदर्य का रखवाला है। यह बालों और त्वचा की हेल्थ के लिये अच्छा होता है।
- मानसिक रोग व हृदय रोग से बचाव करता है।
- यू वी किरण से हमे बचाता है।
- यह प्राकृतिक नमी को बनाये रखता है।
- अल्जाइमर व कैंसर रोगों से हमारी सुरक्षा करता है।
- डाइबिटीज होने से रोकता है।
- कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।
- एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है। जो इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।
- यह बढ़ती उम्र के लक्षण झुर्रियों का आना आदि को रोकता है।
- यह स्वास्थ्य व सुंदरता की लिए अत्यंत आवश्यक होता है।
- इसके फायदे के कारण ही इसे सौंदर्य प्रसाधन बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
विटामिन ई से भरपूर सब्जियों की सूची
Sl. No. | सब्जियों के नाम ( हिंदी में ) | सब्जियों के नाम ( इंग्लिश में ) |
01. | पालक | Spinach |
02. | सोयाबीन | Soyabean |
03. | ब्रोकली | Broccoli |
04. | जैतून | Olive |
05. | तिल | Seasem |
06. | सूरजमुखी | Sunflower |
07. | पपीता | Papaya |
08. | एवोकाडो | Avocado |
09. | शतावरी | Asparagus |
ये कुछ महत्वपूर्ण सब्जियां हैं, जिनसे पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई प्राप्त होता है। ये सब्जियां विटामिन की कमी को दूर कर सकती हैं।
विटामिन ई की कमी के लक्षण
इस विटामिन की कमी से शरीर मे निम्न लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
- मांसपेशियों में अचानक से कमजोरी आ जाना
- आंखों से कम दिखना या दिखने में झिलमिलाहट महसूस होना
- अधिक कमजोरी महसूस होना
- बालों का अधिक झड़ना
- पाचन संबंधी समस्याएं
- मांसपेशियों या हडि्डयों में अचानक से दर्द या अकड़न-चटक का महसूस होना
- आंखों से कम दिखना या दिखने में झिलमिलाहट महसूस होना
- बिना काम किए ही कमजोरी महसूस होना
- बालों का अधिक झड़ना
- पाचन संबंधी समस्याएं
- स्किन में ड्राइनेस या पपड़ीदार स्किन
- होठों का फटना या मुंह के किनारे क्रैक होना
- बार-बार इंफेक्शन का होना, कमजोर इम्युनिटी
- स्ट्रेस और एंग्जाइटी का होना
उपरोक्त लक्षणों के दिखाई देते ही सतर्क हों जाएं, अपनी डाइट में सुधार लाएं। हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
विटामिन ई की कमी से होने वाले नुकसान
- विशेषज्ञों के अनुसार इसकी कमी से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है जिसके कारण अनेकों गंभीर बीमारियां उत्पन्न होने लगती है।
- ब्रेन हैमरेज
- हार्ट अटैक
- डायबिटीज
- मानसिक रोग
- अल्जाइमर
- इम्युनिटी की कमी
- इन से डरे नहीं बल्कि विटामिंस की पूर्ति के लिए हरी सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करें ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न – विटामिन ई की कमी के लक्षण बताएं?
उत्तर – इस विटामिन की कमी से शरीर मे थकान महसूस होती है। मांसपेशियों में दर्द होता है। बाल झड़ने लगते हैं। त्वचा रूखी व कतई फ़टी होने लगती है। झुर्रियां दिखने लगती है। मेटाबोलिज्म बिगड़ जाता है। पाचन सम्बन्धी समस्याएं होने लगती हैं।
प्रश्न – विटामिन ई वाली कौन से सब्जियां है?
उत्तर – ब्रोकली, पपीता, एवोकाडो, सूरजमुखी, शतावरी, जैतून, तिल, सोयाबीन, पालक, व हरी पत्तेदार सब्जियों में वितामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करके ईसकी मात्रा की पूर्ति की जा सकती है।
अंतिम शब्द
आज हमने विटामिन ई से भरपूर सब्जियां हिंदी में – के बारे में जाना। शरीर में विटामिन की बहुत ही कम मात्रा की आवश्यकता होती है। जो हमें उपरोक्त सब्जियों से प्राप्त हो जाती हैं।
अतः अपने नियमित डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को अवश्य शामिल करें । यह शरीर में न केवल विटामिंस बल्कि समस्त आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करने में सक्षम होती हैं।
इनके सेवन से अनेकों रोगों से हमारा बचाव होता है। यह अत्यंत सरल और सुलभ साधन है, जिससे हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं।
यदि आप भी ऐसी ही किसी कमी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए यह लेख आपके लिए अवश्य सहायक होगा ।