विटामिन ए वाली सब्जियों के नाम जानिए इन्हें डाइट में शामिल करने का तरीका

विटामिन ए वाली सब्जियों के नाम ; यदि आप भी विटामिन ए की कमी परेशान हैं और उसे पूरा करना चाहते हैं। तो आज हम आपको विटामिन ए वाली सब्जियों के नाम व उनकी सेवन विधि बताएंगे। जिसे उपयोग में लाकर आप इसकी पूर्ति कर सकेंगे। हम आपको उक्त औषधीय सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने का तरीका भी बताएंगे। इसके रोजाना इस्तेमाल से आप स्वस्थ तो होंगे ही, आपका पाचनतंत्र भी मजबूत होगा। स्किन कोमल, मुलायम होगी। बाल व आँखे भी स्वस्थ, सुंदर व चमकदार हो जाएंगी।

आज हम जानेगें विटामिन ए की कमी के क्या लक्षण होते हैं? इसकी कमी से कौन सा रोग होता है? विटामिन ए वाली सब्जियां कौन सी हैं। उनमें विटामिन एकितनी मात्रा में होता है? सब्जियों का डाइट चार्ट क्या है? आदि । तो बिना देर किए शुरू करते हैं। बहुत ध्यान से पढियेगा ! इसीमें कहीं आपकी खूबसूरत आंखों और लंबी उम्र का राज भी छिपा है!

विटामिन ए की कमी के लक्षण

  • स्किन का रूखा व शुष्क होना। स्किन में दाग, धब्बे व झाइयां होना।
  • हड्डियों का कमजोर होना।
  • थकान महसूस होना।
  • आँखों की रोशनी का कम होना। आंखों में जलन होना।
  • बालों में रूखापन आना।
  • असमय झुर्रियां आना।

विटामिन ए की कमी से होने वाले रोग

  • विटामिन ए की कमी से मुख्यतः आंखों का रोग रतौंधी होता है। जो बढ़ते हुए अंधेपन में बदल जाता है।
  • एनीमिया भी विटामिन ए की कमी के कारण होता है।
  • इम्युनिटी सिस्टम का कमजोर होना।
  • यूरिन इंफेक्शन।
  • श्वसन तंत्र में संक्रमण आदि जैसे रोग विटामिन ए की कमी से होने वाले रोग हैं।

सब्जियों का दैनिक उपयोग

सब्जियां प्रमुख आहार हैं। सब्जियों को अपने दैनिक आहार में शामिल करके विटामिन, प्रोटीन की पूर्ति की जा सकती है। विटामिन ए की पूर्ति हेतु दिए गए चार्ट के अनुसार सब्जियों का उपयोग करना चाहिए। दिन में कम से कम चार पांच बार सब्जियों को सलाद, सूप व जूस के रूप में खाना चाहिए।

विटामिन ए युक्त सब्जियों (आहार) का मीनू कार्ड

विटामिन ए वाली सब्जियों के नाम

हरी पत्तेदार सब्जियां, नारंगी व पीले रंग की सब्जियों में विटामिन ए पाया जाता है। यहां 9 मुख्य सब्जियों के नाम बताए गए हैं, जिनमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर मे विटामिन की पूर्ति करती हैं। अतः निम्न सब्जियों को अपने प्रतिदिन के भोजन में अवश्य शामिल करें।

  विटामिन ए वाली 9 सब्जियों के नाम
1पालकSpinach
2शकरकंदSweet Potato
3गाजरCarrot
4कद्दूPumpkin
5हरा धनियाCoriendar
6टमाटरTomato
7पपीताPapaya
8लाल शिमला मिर्चRed Pepcicum
9पीली शिमला मिर्चYellow Pepcicum
विटामिन ए वाली सब्जियों के नाम

9 विटामिन ए वाली सब्जियों के नाम
          पालक 

यह ठंड के मौसम की सबसे लोकप्रिय, महत्वपूर्ण व पौष्टिक सब्जी है। इसे जूस, सूप, सब्जी, या अन्य व्यंजन (पूड़ी, भाजी बड़ा) बनाकर खाया जाता है। विटामिन ए और लौह तत्व से भरपूर होती है।

        शकरकंद 

ठंडे मौसम की दूसरी महत्वपूर्ण सब्जी शकरकंद है। अत्यंत स्वादिष्ट व गुणों से भरपूर कंद है। इसमें विटामिन ए के अलावा फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। केवल एक शकरकंद प्रतिदिन नाश्ते में खाने से विटामिन ए की कमी दूर हो सकती है। यह पाचनतंत्र को सही करती है। इसका हलवा बनाकर खाते हैं।

          गाजर 

ठंड की तीसरी बेहतरीन सब्जी गाजर है। इसका जूस, सब्जी, हलवा आदि बनाकर खाया जाता है। गाजर आंखों के लिए वरदान है। प्रतिदिन एक गाजर खाने से दांत, मसूड़े व आंख स्वस्थ रहते हैं।

             कद्दू

पीले और नारंगी रंग के कद्दू में बीटा केरोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। यही केरोटीन विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। यह पाचनतंत्र को मजबूत करता है। इसका सब्जी व हलवा भी बनाते हैं।

              हरा धनिया 

हरी धनिया का उपयोग केवल सब्जी सलाद को सजाने में किया जाता है। जबकि यह अत्यंत पौष्टिक व गुणकारी है। हरी धनिया के पत्तों में विटामिन ए, सी, के मौजूद होता है। इसकी चटनी व सब्जी बनाकर भी खाते हैं।

                 टमाटर 

शायद ही कोई होगा जिसे टमाटर पसंद न हो। बिना टमाटर के सब्जियों का स्वाद अधूरा ही रहता है। लगभग हर सब्जी के साथ टमाटर का उपयोग होता है। इसकी चटनी, सूप व जूस भी बहुत स्वादिष्ट होता है। टमाटर विटामिन ए का बहुत अच्छा स्रोत है। आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। कम से कम दो टमाटर प्रतिदिन अवश्य खाने चाहिए।

              पपीता

पपीता फल और सब्जी दोनों ही रूपों में फायदेमंद है। कच्चे पपीते को सब्जी, सलाद, रायता व हलवा बनाकर उपयोग करते हैं। जबकि पका हुआ पपीता फल के रूप में खाया जाता है। इसका जूस भी बनता है। पपीता विटामिन ए, बी,डी, कैल्शियम, आयरन का स्रोत है। यह स्मरण शक्ति और पाचनशक्ति को बढ़ाने वाला होता है। यह एक औषधीय सब्जी है।

             शिमला मिर्च 

शिमला मिर्च लाल, पीली और हरे रंग की होती है। सभी मे विटामिन ए पाया जाता है। इसमें विटामिन सी और बीटा केरोटीन भी पाया जाता है। यह बहुत फायदेमंद होती है। विटामिन ए की पूर्ति करती है।

सारांश

अभी तक आपने विटामिन ए की कमी के लक्षण व होने वाले रोगों के बारे में पढ़ा। यह आँखों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। यह जवान बनाये रखता है। विटामिन ए वाली सब्जियों का नियमित उपयोग करें। इस तरह बड़ी आसानी से स्वस्थ , सुंदर व युवा रह सकते हैं।

यहाँ आपने 9 महत्वपूर्ण विटामिन ए वाली सब्जियों के नाम व उनके उपयोग के बारे में जाना। यदि आप भी उक्त सब्जियों के उपयोग करने के अन्य तरीके जानते हों तो अवश्य कमेंट करें। सब्जियों से सम्बंधित अन्य जानकारियों के लिए हमें अवश्य लिखें।

3 thoughts on “विटामिन ए वाली सब्जियों के नाम जानिए इन्हें डाइट में शामिल करने का तरीका”

Leave a Comment