12 रात में खाई जाने वाली सुपाच्य सब्जियों के नाम हिंदी में

12 रात में खाई जाने वाली सुपाच्य सब्जियों के नाम हिंदी में आयुर्वेद में आहार का विशेष महत्व है। जिसमें रात्रि के समय गरिष्ठ भोजन करने का निषेध बताया गया है। रात को खाया गया भोजन पचता नहीं है।

सूर्यास्त के बाद अधिक सुपाच्य भोजन करना चाहिए, जो आसानी से पच सके। अन्न के अलावा कुछ सब्जियां भी गरिष्ठ होती हैं। पचने में भारी सब्जियां रात में नहीं खानी चाहिए। आपकी सुविधा के लिए हमने 12 रात को खाई जाने वाली सुपाच्य सब्जियों के नाम हिंदी में सूची तैयार की है।

कभी ऐसी सब्जियों को खाना भी पड़ सकता है, तब ऐसी स्थिति में क्या करें ? इसका भी समाधान आगे आपको।मिलेगा। तो चलिए पहले जानते हैं 12 रात को खाई जाने वाली सुपाच्य सब्जियों के नाम हिंदी में

12 रात में खाई जाने वाली सुपाच्य सब्जियों के नाम हिंदी में

क्रमांकसब्जी का नाम
(हिंदी में)
सब्जी का नाम
(अंग्रेजी में)
01.लौकीBottle gourd
02.कद्दूPumpkin
03.तुरईRidge gourd
04.टिंडाTinda
05.अदरकGinger
06.काली मिर्चBlack Pepper
07.परवलPointed gourd
08.हरी मिर्चGreen chilli
09.हल्दीTurmaric
10.गाजरCarrot
11.ब्रोकोलीBroccoli
12.टमाटरTomato
12 रात में खाई जाने वाली सुपाच्य सब्जियों के नाम हिंदी में

रात में खाई जाने वाली सुपाच्य सब्जियों के बारे में

आयुर्वेद के नियमों के अनुसार हमारा खाया हुआ भोजन सूर्य की गर्मी से पचता है। इसीलिये रात में ज्यादा देर से भोजन करने के लिए मना किया गया है। किंतु पढ़ने वाले विद्यार्थी या नाइट ड्यूटी करने वाले लोगों को रात में ही जागना पड़ता है।

ऐसी स्थिति में उनका भोजन भी रात में करना आवश्यक हो जाता है। जरा सी सावधानी से अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते हैं। इसके लिए अपनी रात की आहार योजना में हल्के और सुपाच्य सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

सब्जियां भी दो प्रकार की होती हैं, एक गरिष्ठ जो पचने में भारी होती हैं और एक सुपाच्य जो आसानी से पच जाती हैं। हमें रात के समय में गरिष्ठ व ठंडी या बादी वाली सब्जियों को नहीं खाना चाहिए।

गरिष्ठ और ठंडी सब्जियों का पाचन रात में नहीं हो पाता है जिससे यह पेट में पड़ी रहती हैं और एसिडिटी बदहजमी आदि पैदा करती है। जो सब्जियां गर्म तासीर की हों ऐसी सब्जियों का चुनाव रात के भोजन में करना चाहिए।

रात में ना खाएं गरिष्ठ व ठंडी सब्जियां

जो सब्जियों की फसल देर से पकती है। वे सब्जियां देर से पचती हैं। ऐसी सब्जियां पकने में भी समय लेती हैं। और जो सब्जियां बनाते समय देर से पकती हैं वे सब्जियां देर से पचती हैं। अतः ऐसी कड़ी व सूखी सब्जियों को रात में ना खाएं।

भारी सब्जियों को खाने से उन्हें पचाने के लिए हमारे पाचनतंत्र को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। जिससे अच्छी नींद नहीं आती। भोजन का पाचन सही से ना हो पाने से खट्टी डकारें, गैस की समस्या उतपन्न ह्यो जाती है।

कुछ सब्जियों की तासीर ठंडी होती है। रात में सूर्य की गर्मी भी नहीं मिल पाती । रात का समय वात का समय होता है। जब हम ठंडी सब्जियां खाते हैं, तो यह शरीर मे वात को बढ़ाती है।

वायु के कुपित होने से जोड़ों में दर्द की समस्या उतपन्न ह्यो जाती है। रात में कफ का भी समय होता है। ऐसे में ठंडी सब्जियां बहुत ज्यादा नुकसान करती हैं। यह शरीर मे दर्द व अकड़न पैदा करती हैं। गठिया रोग व वात रोग की जन्मदात्री है ये सब्जियां। इन्हें रात में खाने से बचना चाहिए।

निष्कर्ष

अब तक आप अच्छी तरह समझ चुके होंगे कि आपको अपने रात के भोजन में किस तरह की सब्जियों का चुनाव करना है। इस तरह आप लंबा और स्वस्थ जीवन बिता सकते हैं।

काली मिर्च, अदरक, हल्दी ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें अचार के रूप में रात के भोजन में अवश्य शामिल करें, ये अन्य सब सब्जियों को पाचन में मदद करती हैं।

आशा है आपको 12 रात में खाई जाने वाली सुपाच्य सब्जियों के नाम हिंदी में से सम्बंधित यह लेख अवश्य पसंद आया होगा। हम आगे भी इसी तरह की अद्भुत जानकारी आपको देते रहेंगे।

लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Leave a Comment