पत्ता गोभी की ऐसी चटपटी सब्जी बनाएंगे तो लोग इसका स्वाद कभी नही भूल पाएंगे।

आज हम आपको पता गोभी की सब्जी बनाने का विशेष तरीका बताएंगे। उससे पहले पत्ता गोभी के कुछ फायदे या गुण जानना जरूरी है। पत्ता गोभी की तासीर ठंडी होती है। पत्तागोभी में कैलोरी कम होती है और फाइबर खूब होता है। इस सब्‍जी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, विटामिन ए, सी, के, बी6, फोलिक एसिड, पाइरिडॉक्‍सिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और थाइमिन, पोटैशियम और सोडियम होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्‍नीशियम, जिंक और फास्‍फोरस भी मौजूद होता है।

इतने सारे गुण जानने के बाद आप अवश्य पत्ता गोभी को अपने भोजन में शामिल करना चाहेंगे। हां एक डर अवश्य होगा “पत्ता गोभी में कीड़े का” । मैं आपको इस तरह से पत्ता गोभी की सब्जी बनाना बताऊंगी की आपका यह डर हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

पत्ता गोबी की ऐसी चटपटी सब्जी बनाएंगे तो लोग इसका स्वाद कभी नही भूल पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं सब्जी बनाना। सबसे पहले ताजी पत्तागोभी खरीदें। कुछ बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखकर हम अच्छी व ताजी पत्तागोभी की खरीदी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो क्या बातें हैं।

बाजार से पत्ता गोभी लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल।

  • अगर पत्ता गोभी का रंग पीला हो गया है, तो उसे न खरीदें। पत्ता गोभी प्राकृतिक हरे या लाल रंग का ही होना चाहिए।
  • हमेशा ताजी पत्ता गोभी का चयन करें। पत्ता गोभी ताजी है या नहीं यह उसके डंठल को देखकर पता लगाया जा सकता है।
  • अगर डंठल काला या हल्का भूरा है, तो उसे न खरीदें।
  • हमेशा ठोस पत्ता गोभी का ही चयन करें।
  • पत्तों को ध्यान से देखें कि कहीं उसमें कीड़े के काटने के निशान तो नहीं हैं।
  • ताजी पत्ता गोभी मुरझाई हुई नहीं होती है, इसलिए खरीदते समय इस बात का ध्यान दें।
  • एक अच्छी हरी पत्ता गोभी को आप उसके पंखे जैसे पत्तों से पहचान सकते हैं, जो मोम एवं रबर की तरह महसूस होते हैं। कच्चा खाने पर ये थोड़ा तीखा लगता है एवं पकने के बाद इसका स्वाद मीठा होता जाता है।
  • हमेशा वज़नी और ठोस गोभी ही खरीदें। इसकी पत्तियाँ मुरझाई हुई और भूरी न हों, बल्कि ताज़ा होनी चाहिएं। गोभी का वज़न भी उसके आकार के अनुसार पर्याप्त होना चाहिए।
  • पुराने और खराब गोभी को आप उसकी गली हुई और खराब पत्तियों से पहचान सकते हैं।
  • पहले से कटे हुए या टुकड़े किये हुए गोभी को न खरीदें। कटा हुआ गोभी खरीदना आपको सुविधाजनक तो लग सकता है, लेकिन जैसे ही गोभी को काटा जाता है, वह अपने अंदर मौजूद विटामिन सी (C) एवं पोषक तत्वों को खोना शुरू कर देता है।
  • गोभी को काटकर या टुकड़े करके लंबे समय के लिए स्टोर किया जाता है, जिससे उसका स्वाद बदल जाता है।
  • अतः सावधान रहकर खरीदी करें।

पत्ता गोभी की चटपटी सब्जी बनाने की संपूर्ण सामग्री।

बनाने का समय मात्रा
20-25 मिनट4 लोगों के लिए
  • 300 ग्राम पत्ता गोभी, पतला काट ले
  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • 2 टमाटर, बारीक काट ले
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटे चम्मच जीरा पाउडर
  • चुटकी भर गरम मसाला
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1.1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर,
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटे चम्मच मेथी दाना
  • आवश्यकतानुसार हरा धनिया, काट ले (गार्निश के लिए)
  • 2 बड़े आलू कटे हुए
  • 1 कप हरी मटर

पत्ता गोभी की चटपटी सब्जी बनाने की संपूर्ण विधि।

  • पत्तागोभी की चटपटी सब्जी बनाने के लिए तैयारी शुरू करते हैं।
  • सबसे पहले पत्तागोभी के ऊपर के 2-3 पत्तों को हटा दें। अब अच्छी तरह पानी से धो लें । इसे दो भागों में काटकर एक एक पत्ता अलग करके चेक कर लें, किसी प्रकार का कोई कीड़ा आदि तो नहीं है। यह काम अत्यंत सावधानी से करना होगा। यदि किसी पत्ते में कोई कीड़ा हो तो उस पत्ते को ही अलग कर दें।
  • एक बर्तन में पानी उबाल लें। इसमें थोड़ा सा नमक डालें। अब गोभी के पत्ते गर्म पानी मे डाल कर 3-4 मिनट उबाल लें।
  • झारे की सहायता से पत्तागोभी को पानी से बाहर निकाल कर ठंडे पानी मे धोकर छन्नी में रखकर सारा पानी सुखा लें। आप चाहे तो सूखे कपड़े से पत्तागोभी का पानी पोंछ सकते हैं।
  • अब 4-5 पत्तों को लेकर गोल लपेटकर बारीक काट लें। इस तरह आपकी पत्तागोभी सब्जी बनाने के लिए एकदम तैयार है।
  • 2 आलू लें। इन्हें धोकर छील कर बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • हरी धनिया, हरी मिर्च बारीक काटकर रख दें।
  • 2 टमाटर काट लें।
  • सारी तैयारी में लगभग 10 मिनट का समय लग जाता है।
  • गैस ऑन करें। कढ़ाई चढ़ाकर आवश्यकता अनुसार सरसों का तेल डालें। तेल गरम हो जाने पर इसमें राई, जीरा, हींग, व करी पत्ता डालकर भूनें।
  • बारीक कटे हुए आलू डालकर थोड़ा सा नमक मिलाएं ताकि आलू जल्दी पक जाए। आलू को मिलाते हुए फ्राई करें।
  • आलू पक जाने पर इसमें कटी हुई पत्तागोभी को डालें। 2 मिनट तक अच्छे से भूनें।
  • अब सब्जी में थोड़ी सी हल्दी व धनिया पाउडर डालें। स्वादानुसार नमक मिलाएं। कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें। सभी मसालों को गोभी में अच्छी तरह मिलाएं।
  • गोभी को 5 से 7 मिनट तक ढंककर पकने दें। बीच-बीच मे चलाते रहें।
  • आप गोभी में कुछ मटर भी डाल सकते हैं। आलू-गोभी-मटर का स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है।
  • गोभी पक जाने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें व कसूरी मेथी को हाथों से मसलकर मिलाएं व ढंककर 2 मिनट के लिए पकाएं। ताकि टमाटर पक जाएं।
  • पत्तागोभी की चटपटी सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। अब इसे बारीक कटी हुई हरी धनिया व हरी मिर्च से सजाएं।
  • लाजवाब सब्जी तैयार है इसे रोटी, चावल के साथ परोसें। सूखी सब्जी होने से इसे आप टिफिन में भी ले जा सकते हैं।
  • पत्ता गोभी की ऐसी चटपटी सब्जी बनाएंगे तो लोग इसका स्वाद कभी नही भूल पाएंगे।

इन बातों का रखें खास ध्यान।

  • आप जिस गोभी को उबाल रहे हैं, वह ज्यादा से ज्यादा 2 हफ्ते पुराना होना चाहिए।
  • अगर आप गोभी को ऐसे प्लास्टिक बैग में रखते हैं जिसमें छेद हों, तो यह फ्रिज में काफी लंबे समय तक ताजा बना रहेगा।
  • ध्यान रखें कि गोभी की गंध काफी तेज होती है। अगर आपको इसकी गंध नापसंद है, तो किसी जालीदार कपड़े में रोटी के कुछ टुकड़े डालकर इसको उबलते समय गोभी के पानी में डाल दें। इससे इसकी गंध की तीव्रता कम हो जाएगी।
  • अब पूरे गोभी को अच्छे से धोएं: गोभी को ठंडे पानी से धोना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ज़्यादातर किसान गोभी को कीड़ों और दूसरी बीमारियों से बचाने के लिए उन पर कीटनाशक का प्रयोग करते हैं।
  • जैविक सब्जियों को उगाने में किसी भी कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं होता, लेकिन फिर भी गोभी के उपर मौजूद कीट और इनके अंडे, धूल-गंदगी आदी को साफ़ करने के लिए गोभी को धोना ज़रूरी है।
  • गोभी को अच्छे से साफ़ करने के लिए आप इसको 30 मिनट के लिए सादा या नमक के पानी में भिगोकर रख सकते हैं।
  • सब्जी बनाने के पहले गोभी को काटकर पत्ते-पत्ते अलग कर उबलते गरम पानी मे डालकर 2 मिनट अवश्य रखें।

हमारे शब्द

पत्तागोभी की चटपटी सब्जी बनाना तो आप जान ही चुके हैं। तो बिना देर किए आज के लंच या डिनर में इसे अवश्य एड करें। मेरा दावा है कि पत्ता गोबी की ऐसी चटपटी सब्जी बनाएंगे तो लोग इसका स्वाद कभी नही भूल पाएंगे। और आप के लिए भी इसे बनाना आसान होगा। अवश्य बनाएं और अपने अनुभव हमें कमेंट्स करें। ताकि हम आपकी रुचि अनुसार और नई-नई सब्जियां बनानें की नई-नई विधि आपको बताते रहें। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment