5 बेस्ट ग्रेवी बनाने वाली सब्जियों के नाम

5 बेस्ट ग्रेवी बनाने वाली सब्जियों के नाम ; सब्जी का मसाला गाढ़ा करने के लिए लहसुन, प्याज, टमाटर, धनिया मसाले का उपयोग किया जाता है।

आज हम आपको ऐसी सब्जियों के नाम बताएंगे जिनसे आप मसाले को गाढ़ा कर सकते हैं । गाड़ी ग्रेवी तैयार करके स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं।

चतुर्मास में जो लहसुन प्याज नहीं खाते हैं अथवा जो कभी भी लहसुन प्याज का सेवन नहीं करते उनके लिए गाढ़ा मसाले वाली सब्जी तैयार करना बहुत आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं 5 बेस्ट ग्रेवी बनाने वाली सब्जियों के नाम

5 बेस्ट ग्रेवी बनाने वाली सब्जियों के नाम

क्रमांकसब्जी के नाम
(हिंदी में)
सब्जी का नाम
(इंग्लिश में)
01.लौकीBottle Gourd
02.परवलPointed Gourd
03.कद्दूPumpkin
04.आलूPotato
05.पालकSpinach
5 बेस्ट ग्रेवी बनाने वाली सब्जियों के नाम

5 बेस्ट ग्रेवी बनाने वाली सब्जियों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

लौकी

  • लौकी स्वाद में मीठी होती है। इसकी ग्रेवी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
  • मसाले को गाढ़ा करने के लिए लौकी का बेहतरीन उपयोग किया जा सकता है।
  • प्याज के स्थान पर लौकी का उपयोग करें।
  • लौकी को छीलकर काट लें। मिक्सी में पीसकर इसे मसाले की तरह उपयोग करें।
  • लौकी की ग्रेवी से तैयार सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
  • इससे सब्जी का रसा भी गाढ़ा हो जाता है।

परवल

  • छोटे छोटे परवल लहसुन प्याज का बहुत अच्छा विकल्प है।
  • स्वाद में बेहतरीन परवल का मसाला बहुत ही अच्छा लगता है।
  • सब्जी का गाढ़ा मसाला तैयार करने के लिए परवल को छीलकर बीज को अलग कर मिक्सी में पीस लें।
  • इसे फ्राई कर मसाला तैयार किया जा सकता है।

कद्दू

  • कद्दू बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसका स्वाद मीठा होता है। इसकी बड़ी भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।
  • सब्जी में मसाले के रूप में कद्दू का उपयोग किया जा सकता है।
  • इससे शानदार ग्रेवी तैयार होती है। किसी भी सब्जी के रस को गाढ़ा करने में कद्दू का उपयोग किया जा सकता है।
  • ग्रेवी बनाने के लिए कद्दू को छीलकर बारीक पेस्ट बना लें।
  • इसे फ्राई करके सब्जी का मसाला तैयार किया जा सकता है।

आलू

  • आलू के पेस्ट सब्जी को गाढ़ा करने के काम मे लिया जाता है।
  • इससे बहुत स्वादिष्ट सब्जी तैयार होती है।
  • इनके लिए कच्चे आलू को छीलकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इसे सब्जी में डालकर सब्जी के रस को जितना चाहें उतना गाढ़ा बना सकते हैं।

पालक

  • पालक स्वाद में थोड़ी कसैला स्वाद होता है। किंतु टमाटर के साथ इसका स्वाद दब जाता है।
  • पालक की ग्रेवी बनाने के लिए पालक को उबालकर मिक्सी में बारीक पेस्ट बनाएं।
  • इसे मसाले की तरह फ्राई करें। अन्य मसाले मिलाकर टमाटर के साथ मिला लें।
  • इस तरह किसी भी सब्जी में ग्रेवी बनाई जा सकती है।

निष्कर्ष

आज आपने 5 बेस्ट ग्रेवी बनाने वाली सब्जियों के नाम जाने। उपरोक्त सब्जियों की मदद से बिना प्याज लहसुन के शानदार स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है। अलग अलग सब्जियों से अलग अलग स्वाद कक टेस्टी ग्रेवी बनाई जा सकइ है।

प्याज लहसुन तामसी सब्जियां है। यह आलस्य और तमोगुण को बढ़ाती हैं। जिनका कम से कम उपयोग करना चाहिए। सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए प्याज व लहसुन की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती है। पहले सब्जियों से ही जो पानी छूटता था, वही ग्रेवी ह्यो जाता था। अलग से रसा तैयार नहीं करते थे। समय के साथ-साथ सब्जियों के स्वाद व बनाने के तरीके बदलते चले गए।

और सब्जियों के मसालों के स्थान पर लहसुन , प्याज सुशोभित हो गया पता ही नहीं चला। आज पुनः पुरानेपन के स्वाद सब्जियों से तैयार ग्रेवी बनाकर देखें।

आशा है आपको 5 बेस्ट ग्रेवी बनाने वाली सब्जियों के नाम से सम्बंधित लेख अवश्य पसंद आया होगा। उक्त लेख लिख पाना हमारी रिसर्च टीम की मदद से सम्भव हो पाया है।

लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Leave a Comment