डायबिटीज एक मेटाबॉलिज्म डिसऑर्डर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार 2025 में सबसे अधिक मधुमेह, डायबिटीज के रोगी भारत में होंगे। जिसके लिए जिम्मेदार तत्वों में अनियमित खान-पान और दिनचर्या का बहुत बड़ा हाथ है। ऐसे में खान-पान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। हमारे नियमित भोजन में सब्जियां बहुत महत्व रखती हैं। वैसे सब्जियों को हम स्वाद के लिए समझ कर खाते हैं। किंतु यह सब्जियां विटामिन, प्रोटीन और पोषक तत्वों का खजाना होती हैं। इन के माध्यम से हम शरीर को स्वस्थ व रोगों से मुक्त रख सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज या मधुमेह में किस प्रकार की सब्जियां खानी चाहिए। यह सब्जियां शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है । इसके अलावा हम बताएंगे कि डायबिटीज में किस प्रकार की दिनचर्या का अनुकरण करना चाहिए। डायबिटीज के क्या लक्षण होते हैं आदि। अतः आर्टिकल को अंत तक ध्यान से अवश्य पढ़ें । आइए जानते हैं डायबिटीज में खाई जाने वाली 11 सब्जियों के नाम।
डायबिटीज में खाई जाने वाली 11 सब्जियों के नाम
यदि आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो निम्न सब्जियों को अपने भोजन में शामिल करें। इन के नियमित सेवन से निश्चित रूप से डायबिटीज में लाभ होता है। यह सब्जियां डायबिटीज का उपचार या निदान नहीं है। किंतु इनके सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह जानकारी केवल शिक्षा की दृष्टि से दी जा रही है। ताकि उपरोक्त जानकारी का लाभ उठाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।
किसी भी बीमारी में दवाइयों के साथ साथ भोजन का भी विशेष महत्व होता है। जिसे आहार चिकित्सा कहते हैं। अपने आहार में सब्जियों को अवश्य शामिल करें। ये हमे रोगों से बचाती हैं। आइए जानते हैं उन 11 चमत्कारी सब्जियों के नाम जो डायबिटीज में खानी चाहिए।
डायबिटीज कंट्रोल करने वाली सब्जियों के नाम
1 | पालक | Spinach |
2 | लौकी | Gaurd |
3 | तोरई | Ridge gaurd |
4 | कुंदरू | Ivy gourd |
5 | ब्रोकली | Broccoli |
6 | मेथीभाजी | Fenigreek |
7 | बथुआ | Bathua |
8 | बंद गोभी | Cabbage |
9 | खीरा | Cucumber |
10 | हरी बींस | Green Beans |
11 | करेला | Bitter gaurd |
उपरोक्त सभी सब्जियों में बहुत कम कैलोरी होती है। इनमे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पाचनतंत्र को सुदृढ़ बनाती हैं। इन सब्जियों में फाइबर होने से ये भूख को भी नियंत्रित करती है। जिससे भोजन पचाने में आसानी होती है। यदि आप डायबिटीज का शिकार हैं तो इन्हें अवश्य अपनाएं। इनसे किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नही है। भोजन में अन्न की अपेक्षा फल व सब्जियों को अधिक मात्रा में खाना चाहिए। दिन में कम से कम 5 बार अवश्य ही सब्जियों व फलों का सेवन करना चाहिये।
डायबिटीज में उपयोगी सब्जियों का विस्तृत विवरण
सब्जियों के माध्यम से बहुत से पोषक तत्व, खनिज, लवण, विटामिन व प्रोटीन प्राप्त होते हैं। यह हमारे शरीर के विकास के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। पोषक आहार की कमी से विभिन्न रोग उतपन्न हो जाते हैं। शरीर का विकास रुक जाता है। सब्जियों का सेवन करने से शरीर मे पोषक तत्वों की कमी नहीं हो पाती। इन्हें अपनी थाली में एड करके डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
ये जानकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। ये वो सब्जियां हैं जिन्हें हम रोजमर्रा में उपयोग में लाते हैं। किंतु इनके चमत्कारी फायदों से अनजान रहते है। आज इन्ही चमत्कारी सब्जियों के हिंदी व अंग्रेजी नाम और उनका विस्तृत विवरण जानेंगे।
मेथी
मेथीभाजी व मेथी दाना दोनों ही रूप में डायबिटीज के लिए वरदान है। मेथी में आयरन कैल्शियम फास्फोरस, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं। मेथी दानों के सेवन से ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। यह शरीर के विभिन्न दर्द में भी लाभदायक होती है। मेथी जोड़ों के दर्द में विशेष फायदा करती है। इसके सेवन से वात संबंधी सभी रोग दूर होते हैं। यह गर्म तासीर की होती है।
मेथी डायबिटीज में विशेषकर लाभकारी होती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। भोजन के छः रसों में कड़वा रस प्रदान करने वाली मेथी अत्यंत गुणकारी होती है। इसके पत्तों को सुखाकर भी उपयोग में लिया जाता है। मेथी भाजी और मेथी दानों की सब्जी बनाई जाती है। मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगाकर, इस पानी को पीने से वात रोग एवं शरीर के दर्द में आराम मिलता है। यह मोटापे को भी नियंत्रित करती है। मेथी दाने को पीसकर चूर्ण बनाकर भी उपयोग में लिया जा सकता है। मेथी के लड्डू और मेथी के तेल भी बनाये जाते हैं। यह एक औषधीय सब्जी भी है।
ब्रोकली
ब्रोकली फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह पाचनतंत्र को सही रखती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए व विटामिन सी पाया जाता है। प्रोटीन, व अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ब्रोकली में कैल्शियम, जिंक, आयरन, सेलेनियम भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसमें पॉलीफिनॉल जैसे क्वेसेटिन, ग्लूकोसाइड भी पाया जाता है।
ब्रोकली अत्यंत गुणकारी व पौष्टिक सब्जी है। यह सब्जी विदेशी होने बावजूद अपने गुणों के कारण लोकप्रिय है। इसका स्वाद हल्का सा कड़वा होता है। यह गोभी के तरह ही होता है। ब्रोक्कोली हमेशा गहरे हरे रंग की ही लेना चाहिए। डायबिटीज में इसका सेवन शरीर मे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में किया जाता है। सलाद, सब्जी, व सूप बनाकर भी इसका उपयोग किया जाता है।
तोरई
तोरई पचने में सबसे ज्यादा आसान होती है। यह सब्जी डायबिटीज में बहुत फायदा करती है। यह कफ व पित्त को शांत करती है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यह वैट को बढ़ाने वाली होती है। यह सब्जी अत्यंत स्वादिष्ट व सुपाच्य होती है। इसकी सब्जी बनती है। इसके छिलके भी चटनी व सब्जी बनाने में उपयोग में लिए जाते हैं।
लौकी
लौकी सर्वाधिक लोकप्रिय सब्जी है। यह पाचनतंत्र को तो सही रखती ही है। साथ ही शरीर को छरहरा दुबला भी बनाती है। डायबिटीज में अत्यंत फायदा करती है। लौकी ठंडी तासीर की होती है। यह वितामिन का खजाना है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए,बी,सी,के,व विटामिन ई पाया जाता है। इसमें फोलेट, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, व मैग्नेशियम भी पर्याप्त होता है। यह शरीर मे शुगर की मात्रा को कम करती है।
जिनका शुगर लेबल कम रहता है, उन्हें लौकी का उपयोग कम मात्रा में करना चाहिए। लौकी एनर्जी से भरपूर होती है। इसका जूस पूरे दिन भर के लिए एनर्जी प्रदान करता है। उपवास के दिनों में लौकी का बहुत उपयोग किया जाता है। इसकी सब्जी, हलवा, बर्फी भी बनाई जाती है। दही के साथ रायता भी बनाया जाता है। कड़वी लौकी का उपयोग कभी नहीं करना चाहिए.।
हरी बीन्स
हरी बीन्स डायबिटीज को नियंत्रित करती है। इसमें विटामिन ए व सिलिकॉन होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है। यह पाचनतंत्र को सही रखती है। यह अत्यंत गुणकारी सब्जी है। यह भूख को भी नियंत्रित करती है। इसका पाचन धीरे धीरे होता है। जिससे यह लंबे समय तक ऊर्जा व ताकत प्रदान करती है। बढ़ते बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसकी सब्जी बनाई जाती है।
करेला
करीला की तासीर ठंडी होती है। यह अत्यंत पौष्टिक होता है। डायबिटीज, खांसी, गठिया, त्वचा रोग, कुष्ठ रोग और कब्ज में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से वजन भी कम होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी पाया जाता है। यह कैरोटीन और बीटा कैरोटीन, ल्यूटेन, आयरन, का स्रोत है। इसमें जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैग्नीज पाया जाता है। डायबिटीज में करेले का रस का सेवन किया जाता है। यह स्वाद में कड़वा होता है किंतु उतना ही गुणकारी भी होता है।
इसे सुखाकर चिप्स भी बनाते हैं। करेला की सब्जी और करेले का जूस भी पिया जाता है। करेले के जूस का सेवन योग्य चिकित्सक की परामर्श पर ही करना चाहिए। यह अत्यंत अल्प मात्रा में लिया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। करेला शरीर को पूर्ण स्वस्थ बनाने में सहायक होता है। यह अत्यंत ही गुणकारी औषधि सब्जी है।
पत्त्तागोभी
इसे बंद गोभी भी कहते हैं यह हरे और लाल रंग की भी होती है। कब्ज होने पर पत्ता गोभी के उपयोग से बहुत लाभ होता है। यह पाचन में सहायक होती है। इसके सेवन से गैस और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। तथा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है आंखों की रोशनी के लिए भी यह एक उत्तम आहार माना जाता है। लाल पत्ता गोभी एंटी डायबिटिक होती है। यह डायबिटीज में लाभकारी है। इसके अर्क में एंटी हाईपर ग्लेसेमिक इफैक्ट होता है। जो ग्लूकोस टोलरेंस में सुधार करता है। यह इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है, जिससे रक्त में शुगर की मात्रा कम हो जाती है।
यह इम्यून सिस्टम को सही रखती है। इसमें ल्युटिन, जेक्सनथिन होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे सब्जी व सलाद के रूप में उपयोग किया जाता है। तथा विभिन्न प्रकार के नाश्ते बनाने में भी इसका उपयोग होता है। इसका रस फायदेमंद होता है किंतु यह अत्यंत तीव्र प्रभावकारी होती है । अतः योग्य चिकित्सक के परामर्श पर ही इसका रस सेवन करना चाहिए। पत्ता गोभी को हमेशा उच्च टेंपरेचर पर उबालने के पश्चात ही खाना चाहिए ।
पालक
सर्दियों की सबसे लोकप्रिय सब्जी पालक है। इसमें आयरन और विटामिन ए का भंडार होता है। कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। हड्डियों को मजबूत करती है और शरीर में खून की कमी को भी दूर करती है। डायबिटीज में यह बहुत ही फायदेमंद होती है । शरीर में ज्यादा ग्लूकोस बनने से रोकती है। इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
पालक में मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी आंखों की रोशनी को बढ़ाता है । इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है और कैलोरी कम होती है। अतः इसके सेवन से दुबले होने में भी मदद मिलती है। महिलाओं के लिए यह सब्जी वरदान है। एनीमिया तथा डायबिटीज के रोगियों के लिए यह अत्यंत ही गुणकारी सब्जी है। इसे विभिन्न प्रकार से खाया जा सकता है। इसकी सब्जी बनाकर, सूप बनाकर,या सलाद के तौर पर भोजन में शामिल करना चाहिए।
कुंदरू
डायबिटीज में कुंदरू की सब्जी को रामबाण माना जाता है। वैसे इसके संबंध में मिथक हैं कि यह बुद्धि को कुंद करता है। किंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो यह विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं।
इसमें विटामिन b1, B2 व आयरन, फाइबर भी पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। डायबिटीज होने पर, कुंदरू का पका हुआ एक फल खाली पेट रोज खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। यह अत्यंत गुणकारी औषधीय सब्जी है।
बथुआ भाजी
बथुआभाजी की तासीर ठंडी होती है । यह लीवर की परेशानी को दूर करती है । गुणों की खान बथुआ भाजी कब्ज से राहत दिलाती है। तथा गैस की समस्या, गठिया, लकवा आदि में बहुत फायदेमंद है। डायबिटीज में इसके अनेक फायदे हैं । यह पाचन को दुरुस्त करती है। खट्टी डकार आदि आने की समस्या गैस बनने की समस्या से छुटकारा दिलाती है।
इसकी कच्ची पत्तियों को चबाने से मुंह के कीटाणु नष्ट होते हैं। और पायरिया तथा दांतों के रोगों की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। मुंह की बदबू को दूर करती है। इसे विभिन्न प्रकार से सब्जियां बनाकर और दाल में डालकर भी खाया जाता है। यह अत्यंत स्वादिष्ट भाजी होती है। सर्दियों की सब्जियों में यह एक बेहतरीन सब्जी मानी जाती है।
खीरा
खीरा ठंडी तासीर की होती है। इसमें फाइबर और पानी की मात्रा बहुत अधिक होती। कैलोरी भी बहुत कम होती है। इसे सलाद के रूप में बहुत पसंद किया जाता है। उपवास में खाई जाने वाली खीरा शरीर मे पानी की कमी नहीं होने देती। खीरा का जूस तुरन्त तरावट देता है। यह कब्ज को दूर करती है। डायबिटीज में बहुत फायदेमंद है। घुटनों के दर्द होने पर खीरा के सेवन से राहत मिलती है।
खीरा में मौजूद फाइबर पाचनतंत्र को सही करता है। भूख बढ़ाता है। इसे खाने पर इसमें मौजूद पानी की मात्रा से पेट जल्द ही भर जाता है। यह पचने में भी आसान होती है। लीवर को आराम मिलता है। अक्सर खीरा को टमाटर के साथ ही खाया जाता है जो कि गलत है। खीरा और टमाटर एक साथ खाने से गैस की समस्या हो सकती है। अतः कभी भी खीरा और टमाटर एक साथ नहीं खाना चाहिए।
डायबिटीज के लक्षण
डायबिटीज अनियमित दिनचर्या, अनियमित भोजन व अनावश्यक टेंशन का ही परिणाम है। वर्तमान में जीवनशैली भी इतनी तनावपूर्ण हो रही है कि टेंशन होना भी स्वाभाविक है। ऐसे में मेडिटेशन के द्वारा मन को शांत रखने का प्रयास करना चाहिए। शारिरिक व्यायाम व पैदल चलने का अधिकतम अभ्यास करना चाहिए। फिर भी यदि डायबिटीज हो तो उसके लक्षणों को पहचान कर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। यदि निम्न लक्षण दिखाई दें तो सतर्क हो जावें।
- अधिक भूख व प्यास का लगना।
- वजन में कमी आना।
- बार- बार यूरिन लगना।
- थकान होना व पिंडलियों में दर्द होना।
- बार- बार यूरिन लगना।
- हाथ पैरों में झनझनाहट होना ।
- बार-बार संक्रमण का होना ।
- चोट लगने पर पर देरी से घाव भरना
- जलन होना , सूनापन लगना व नपुंसकता।
यदि उक्त लक्षण पाए जाएं तो अपनी दिनचर्या को में उचित सुधार लाते हुए डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
सारांश
एक बार यदि डायबिटीज हो जाये तो बड़ी ही सतर्कता से इसका इलाज करावें। ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। आप डायबिटीज में खाने के लिए बताई गई सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।पालक, मेथी, बथुआ ये तीनों भाजियों को अपने भोजन में रखें। लौकी, तुरई , ककड़ी जैसी पानी वाली, फाइबर वाली सब्जियों को खाएं। ब्रोकली, पत्तागोभी, करेला, कुंदरू, और हरी बीन्स का सेवन करें। ये सभी सब्जियां पाचनतंत्र को सही करती हैं। इन सब्जियों के नियमित सेवन से ब्लड शूगर लेबल नियन्त्रित रहता है।
इनमे विटामिन ए, विटामिन सी व फाइबर बहुत मात्रा में होता है। ये न केवल शुगर को नियंत्रित करती हैं बल्कि आंखों, हड्डियों को भी स्वस्थ व मजबूत बनाती है। इनके सेवन से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एण्य रोगों से भी सुरक्षा प्रदान करती है। डायबिटीज होने पर स्टॉर्च वाले फल व सब्जियों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। भूलकर भी आलू, शकरकंद, कटहल, आम, अंगूर , खजूर, केला, चुकुन्दर, और गाजर अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। ये सभी ब्लड शूगर लेवल को बढ़ा देती हैं। अतः इनका उपयोग सीमित मात्रा में करें या न करें।
आशा है डायबिटीज में खाई जाने वाली सब्जियों के नाम की जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हमारा प्रयास आपको सब्जियों के गुणों से अवगत कराना है। ताकि आप अपनी आहार तालिका में इन्हें स्थान दें व स्वस्थ रहें । किसी भी प्रकार के रोग होने पर तत्काल डाक्टर से अवश्य सलाह लें। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। बताई गई सब्जियों के अलावा भी कोई सब्जी डायबिटीज में लाभदायक हो तो कमेंट करें। ताकि जरूरत मंद व्यक्ति आपके अनुभव से लाभ उठा सकें। धन्यवाद !