इस तरह से बनाईए गोबी 65 पेट भर जाएगा पर मन नही

इस तरह से बनाइये गोबी 65 पेट भर जाएगा पर मन नहीं जी हाँ ! आज आपको गोबी 65 बनाने का बेहतरीन व आसान तरीका बताएंगे। गोबी 65 क्या है। गोबी 65 बनाने की चरणबद्ध प्रक्रिया क्या है। साथ ही गोबी 65 बनाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें।

यदि आप भी गोबी 65 के शौकीन हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी है। तो चलिए जानकारी का पिटारा खोलते हैं और जानते है कि गोबी 65 आखिर क्या है।

गोबी और गोबी 65 के बारे में संक्षिप्त जानकारी

गोबी या गोबी 65 की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। दरअसल कुछ लोंगों का मानना है कि गोबी 65 का यह नाम सेना के कैंटीन से मिला है। सेना के कैंटीन में रेसिपी के मेनू में इस रेसिपी का नाम 65 वें नम्बर पर था। 

गोबी 65 के लाजवाब स्वाद ने इसे मशहूर बना दिया। टेस्टी व क्रिस्पी गोबी 65 बेहतरीन स्नेक्स है। जिसे बच्चे व बड़े सभी बड़े शौक से खाते हैं। यह शाम के नाश्ते में सबसे अच्छा, हेल्दी, व स्वादिष्ट व्यंजन है।

बनने में आसान, स्वाद में लाजवाब और सभी की पसंद गोबी को अलग अलग तरीके से आपने बनाया व खाया होगा। किंतु गोबी 65 अपने आपमें अनोखे स्वाद की और आजकल बहुत ज्यादा पसंद की जा रही है।

आइए इसे बनाने में लगने वाली उपयोगी सामग्री जुटाते हैं।

आवश्यक सामग्री

ब्लांच के लिए सामग्री

  • 1 पाव गोभी के टुकड़े (लगभग 15-16 पीस) / फूलगोभी
  • आधा चाय चम्मच नमक
  • 4 कप गरम पानी

मैरीनेट करने के लिए सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच दही, गाढ़ा
  • 1 चाय चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चाय चम्मच हल्दी
  • आधा चाय चम्मच गरम मसाला
  • आधा चाय चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चाय चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 चाय चम्मच नींबू का रस
  • कटे हुए कुछ करी पत्ते
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • 1 चाय चम्मच तेल
  • आधा चाय चम्मच नमक
  • 1/4 कप कॉर्नफ्लोर
  • 1/4 कप चावल का आटा
  • तेल, तलने के लिए

तड़के के लिए

  • 3 चाय चम्मच तेल
  • 1/2 चाय चम्मच जीरा
  • 1 इंच अदरक, बारीक कटी हुई
  • 2 लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 2 सूखी हुई लाल मिर्च, टूटी हुई
  • कुछ करी पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच दही
  • 1/2 चाय चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार चाय चम्मच नमक
  • 2 बड़ा चम्मच धनिया, बारीक कटा हुआ

गोबी 65 बनाने की चरणबद्ध प्रक्रिया

1- गोबी को ब्लांच करें

  • सबसे पहले गोबी 65 बनाने के लिए ताजी व ठोस गोबी लें । अब इसके पीस बना लें। एक बड़े कटोरे में इन गोबी के टुकड़े रखें और आधा छोटा चम्मच नमक लें।
  • इसमें गर्म पानी डालें और 5 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद पानी निकलकर गोबी को एक बड़े कटोरी में रखें।
  • गोबी ब्लांच हो चुकी है।

2- मैरीनेट करें

  • गोबी को अच्छी तरह मैरीनेट करने के लिए इसमें 2 बड़ा चम्मच दही, 1 चाय चम्मच मिर्च पाउडर, 1/4 चाय चम्मच हल्दी, आधा चाय चम्मच गरम मसाला, आधा चाय चम्मच धनिया पाउडर, 1 चाय चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट और 1 चाय चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • इसमें कुछ करी पत्ते, 2 बड़ा चम्मच धनिया, 1 चाय चम्मच तेल और आधा चाय चम्मच नमक भी मिलाएं।
  • सबकुछ अच्छी तरह से मिलाएं और 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें।
  • 30 मिनट में गोबी अच्छी तरह मैरीनेट हो चुकी है।

3- गोबी को डीप फ्राई करें

  • इस रेसिपी में सबसे प्रमुख हिस्सा यही है। गोभी को इतनी अच्छी तरह तलना होता है कि यह अंदर तक कुरकुरी हो जाए।
  • गोबी को तलने के लिए मैरीनेट की हुई गोबी में 1/4 कप कॉर्नफ्लोर और 1/4 कप चावल का आटा डालें।
  • इन सबको अच्छे से मिलाएं। एक कढ़ाई में तेल गरम करें
  • अब इन्हे गरम तेल में तलें और बीच बीच में चलाते रहे।
  • जब गोबी कुरकुरी और सुनहरी हो जाए तो इसे किचन पेपर पर निकाल लें।
  • आपकी गोबी 65 तैयार है। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का लगाएं।

4- तड़का तैयार करें

  • तड़का तैयार करने के लिए, 3 चाय चम्मच तेल गर्म करें और आधा चाय चम्मच जीरा, 1 इंच अदरक, 2 लहसुन, 2 सूखी लाल मिर्च और कुछ करी पत्ते डालें। मसाले धीमी आंच में भूने।
  • आंच धीमी रखें और 1 बड़ा चम्मच दही, आधा चाय चम्मच मिर्च पाउडर और 1/4 चाय चम्मच नमक डालें।
  • सब कुछ अच्छे से मिलाकर इसे चलाएं।
  • तली हुई गोबी को इसमें डालें और सॉस को पूरी तरह से गोबी पर लगाकर मिलाएं।
  • अंत में, 2 बड़े चम्मच धनिया डालें और शाम के नाश्ते के लिए गोबी 65 तैयार है।

इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप हेल्दी व स्वादिष्ट गोबी 65 बनाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा, तभी आप गोबी 65 को स्वादिष्ट बना पाएंगे। वो बातें हैं….

  1. उपयोग में लेने के लिए गोबी हमेशा ताजी व ठोस होनी चाहिए। तभी यह करारी बन पाएंगी। मुरझाई व बासी गोबी बिल्कुल भी उपयोग न करें।
  2. गोबी को 5 मिनट के लिए एकदम गर्म पानी मे 5 मिनट के लिए ब्लांच अवश्य करें। इस तरह से गोबी का कच्चा पन का स्वाद खत्म हो जाता है। 
  3. इस रेसिपी का मुख्य भाग है डीप फ्राई। गोबी को डीप फ्राई करना चाहिए। ताकि अंदर तक अच्छी तरह गोबी क्रिस्पी हो जाए।
  4. गोबी कुरकुरी सिंक जाने के बाद तुरंत सॉस में न लपेटे। अन्यथा नरम हो जाती हैं। जिस समय खाना हो उसी समय सॉस लगाएं।
  5. इसे परोसते समय हल्का सा छिड़काव जिरोनिया नमक से करें, तो मुंह मे डालते ही यह स्वाद बिखेर देगा।

हमारे शब्द

अंत में रेसिपी जानने के बाद इस तरह बनाइये गोबी 65 पेट भर जाएगा मन नहीं। गोबी 65 बनाने का यह आसान तरीका आप भी अपना कर अवश्य देखें। यह रेसिपी आपकी रसोई में तहलका मचा देगी। स्वाद ऐसा की एक बार खा लिया तो बार बार खाने का मन करेगा। 

 बच्चों को भी पसंद आने वाली यह गोबी 65 सचमुच बहुत ही लाजवाब है। आपसे अनुरोध है कि ऐसी ही टेस्टी रेसिपी में से एक है लौकी की सब्जी खाने के फायदे और गोभी से बनाएं स्वादिष्ट पनीर अवश्य पढ़ें। आशा है आपको यह अवश्य पसंद आएंगे। अपने विचार हमें अवश्य भेजें।