प्रोटीन वाली सब्जी ; 23 बेस्ट प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम और पूरी जानकारी

प्रोटीन वाली सब्जी ; सब्जियों से हमें अनेक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। इस लेख में हम आपको 23 महत्वपूर्ण प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम के साथ साथ उनके बारे में सम्पूर्ण जानकारी भी देंगे।

23 प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम और जानकारी

सब्जियां पोषक तत्वों का भंडार होती हैं। जिनसे हमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी विटामिन डी, विटामिन ई प्राप्त होते हैं। कुछ सब्जियां शरीर मे आयरन की कमी को पूरा करती हैं। कुछ सब्जियां अनेक रोग जैसे डायबिटीज, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, आदि में इम्युनिटी बूस्टर की तरह फायदा पहुंचाती हैं।

सब्जियाँ पोषक तत्वों के कारण लाल, हरे, पीले, नारंगी काले, सफेद आदि रंगों की होती है। सभी के अपने अलग अलग लाभ हैं। आइए आज हम आपको 23 महत्वपूर्ण प्रोटीन वाली सब्जीयों के नाम बताते हैं।

SL
No.
सब्जी का नाम
(हिंदी में)
सब्जी का नाम
(इंग्लिश में)
1.पालकSpinach
2.मशरूमMashroom
3.मक्काCorn
4.आलूPotato
5.मटरPea
6.चुकुन्दरBeetroot
7.ब्रोकलीBroccoli
8.पत्त्तागोभीCabbage
9.चनाGram
10भिंडीLadyfinger
11.सोयाबीनSoya been
12.फूलगोभीCauliflower
13.केलKel
14.शतावरीShatavari
15.फ्रेंचबीनFrench bean
16.काली सेमBlack been
17.कटहलJackfruit
18.लीमा बीनLimabean
19.बोक चोयChinese Cabbage
20.सरसों के सागMustered
21.कोलार्ड ग्रीन्सCollard greens
22.वाटर क्रेसWatercrase
23.टमाटरTomato

प्रोटीन वाली सब्जियों की जानकारी

अभी आपने प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जाने। हमें यह भी जानना जरूरी है कि प्रोटीन का हमारे लिए क्या महत्व है? प्रोटीन की कमी से क्या होता है?

विशेषज्ञों के मतानुसार हमारे शरीर में 18 से 20% प्रोटीन होता है। इसकी कमी से हमारे शरीर में दर्द, कमजोरी, बाल झड़ना और नाखून का टूटना, मांसपेशियों में दर्द आदि समस्या हो सकती है।

इस तरह की बिन बुलाई तकलीफों से बचने के लिए, प्रोटीन वाली सब्जियों को रोजाना अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। ये शारीरिक ग्रोथ के लिए भी आवश्यक होती हैं। अब हम आपको उन सब्जियों के बारे में बताते हैं।

पालक

गुणों की भंडार पालक को हम प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम मे नम्बर एक पर रखते हैं। सर्दियों की सब्जी में लोकप्रिय पालक सभी को बहुत पसंद होती है। इसे सूप, सलाद व सब्जी बनाकर खाया जाता है। इसके माइक्रोग्रीन्स भ्य बनाये जाए हैं।

पालक न केवल प्रोटीन बल्कि आयरन का भी बहुत अच्छा स्रोत है। यह एनीमिया को दूर करती है। प्रोटीन की कमी से होने वाले रोगों से छुटकारा दिलाती है। पचने में आसान पालक डाइजेशन को भी सही रखती है।

मशरूम

प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम में दूसरा नाम मशरूम का आता है। बहुत से लोग इसे खाना पसंद नहीं करते। यह प्रोटीन का उत्तम स्रोत होती है। आजकल मशरूम की खेती बहुत बड़े पैमाने पर की जाती है।

मशरूम गर्म भी होती है। यह शरीर से वातरोगों को भी दूर करती है। यह इम्युनिटी को बढ़ाती है। इसे उबालकर सब्जी या सलाद के रूप में खाया जाता है।

मक्का

ठंड में भुट्टा या मक्का या कॉर्न खाने का अपना ही मजा होता है। मक्का भी कई किस्मों का होता है। जिसे तरह तरह से उपयोग किया जाता है। स्वीट कॉर्न की चाट, मक्के के रोटी, भुना हुआ भुट्टा सभी लाजवाब होते हैं।

पॉपकॉर्न तो अपने आप मे एक बहुत बड़ा व्यवसाय बन चुका है। यह एक हेल्दी नाश्ता है। प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम में उच्च प्रोटीन प्रदान करने वाला मक्का विशिष्ट स्थान रखता है।

आलू

प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम में आलू को सब्जियों का राजा कहना गलत नहीं होगा। यह एकमात्र ऐसी सब्जी है जो सभी सब्जियों के साथ मिलाकर खाई जा सकती है। बढ़ते बच्चों के लिए तो वरदान ही है आलू।

आलू के छिलके के ठीक नीचे पोषक तत्व होते हैं। इसलिए आलू को छीलकर नहीं बनाना चाहिए। इसके छिलका उतारने के लिए इन्हें उबालकर छिलका निकालना चाहिए। और उबाले हुए पानी को कभी न फेंके। उसका उपयोग भोजन बनाने में करें। क्योंकि सारे पोषक तत्व उस पानी मे होते हैं।

मटर

ताजे मटर मीठे व मुलायम होते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए मटर बहुत फायदेमंद होता है। प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम का जिक्र हो और मटर शामिल न हो, ऐसा कहीं हो सकता है। इसके नियमित सेवन से प्रोटीन की कमी की पूर्ति की जा सकती है।

मटर की चाट, कचौड़ी, निमोना, सब्जी आदि अनेक तरह से मटर का उपयोग किया जाता है। यह प्रोटीन के साथ-साथ अनेक पोषक तत्वों का भंडार है।

चुकुन्दर

सलाद की शान चुकुन्दर को हम हाई प्रोटीन वाली सब्जीयों के नाम की सूची शामिल करते हैं। इसका स्वाद मीठा होता है। यह बहुत ही सुंदर लाल रंग की होती है। इसके टुकड़े काटकर पानी मे डालने मात्र से पानी लाल हो जाता है। इस तरह डिटॉक्स वाटर तैयार हो जाता है।

चुकुन्दर को एक दिन में ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इसमें प्रोटीन के साथ साथ आयरन भी बहुत अधिक मात्रा में होता है। वैसे तो सब्जियां सभी सुपाच्य होती हैं। किंतु चुकुन्दर की अधिक मात्रा पचने में भारी होती है।

ब्रोकली

ब्रोकली एक विदेशी सब्जी है। इसे हरी गोभी भी कहते हैं। यह फूलगोभी की तरह दिखाई देती है। प्रोटीन वाली सब्जियों के रूप में पसंद की जाने वाली सब्जी है। यह स्वाद में थोड़ी कड़वी होती है।

इसे सलाद के रूप में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। अपने औषधीय लाभ के कारण यह पूरे विश्व मे लोकप्रिय हो चुकी है। प्रोटीन की पूर्ति के लिए इसे अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें।

पत्त्तागोभी

पत्त्तागोभी सर्दियों की सबसे टेस्टी सब्जी है। जिसका जायका आलू, मटर, टमाटर के साथ बनाने में दुगुना हो जाता है। यह सलाद के रूप में भी खाई जाती है। आजकल युवाओं की पहली पसंद चाइनीज व्यंजन मोमोज, नूडल्स आदिमें इसका बहुत अधिक उपयोग होता है।

प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम में पत्त्तागोभी का नाम प्रोटीन के उत्तम स्रोत में है। यह अत्यंत लोकप्रिय सब्जी है। यह वजन को कम करती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचनतंत्र को सही करते है।

चना

चना और हरा चना दोनों ही प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम की सूची में विशिष्ट स्थान पर हैं। चना इतना अधिक ऊर्जा प्रदान करता है कि इसे खाने से घोड़ो के समान बल पैदा होता है। इसकी बहुत थोड़ी मात्रा केवल मुठ्ठी भर चना ही खाना चाहिए।

भीगे हुए चने प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। शारीरिक मेहनत का काम करने वाले लोगों को अपने भोजन में इसे अवश्य शामिल करने चाहिए। इसे सब्जी बनाकर, चना फूटा आदि बनाकर खाते हैं।

भिंडी

शरीर मे शुगर को नियंत्रित करती है भिंडी। प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम सूची में भिंडी एक चमत्कारिक सब्जी है। यह अतिरिक्त चर्बी को भी दूर करती है। डायबिटीज के रोगियों को इसे अवश्य खाना चाहिए।

दो भिंडी को रात में काटकर रातभर पानी मे भिगानेके बाद, सुबह इज़के लसयुक्त पानी को पीने सेयह ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है। डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक कर एनर्जी प्रदान करती है। यह मोटापे को भी दूर करती है।

आपसे निवेदन

आशा है प्रोटीन वाली सब्जियों के नाम से सम्बंधित लिखा गया हमारा यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा। इस लेख का सारा श्रेय हमारी रिसर्च टीम को जाता है। उनके अथक प्रयासों से ही यह लेख लिख पाना सम्भव हो पाया है।

प्रोटीन वाली सब्जियों पर लिखे गए इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Leave a Comment