7 Best पानी वाली सब्जियों के नाम जो आपकी कमर को बनाये सुडौल

पानी वाली सब्जियों के नाम जो शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटाकर आपकी कमर को सुडौल बनाती हैं। दुबली-पतली कमर किसे पसंद नहीं है। यदि आप भी चाहते हैं आकर्षक दिखना तो आज आपकी समस्या का आसन उपाय लेकर आये हैं।

आज हम आपको बताएंगे पानी वाली सब्जियों के नाम जो आपकी कमर को बनाये सुडौल। तो चलिए बिना देर किए जानते है उन सब्जियों के बारे में ;


तुरई, लौकी, खीरा, टमाटर, गोभी, सलाद पत्ता, तोरी और पत्तेदार साग जैसे पालक

क्रमांक सब्जी का नाम
(हिंदी में)
सब्जी का नाम
(इंग्लिश में)
01.तुरईRidge Gourd
02.लौकीBottle Gourd
03.खीराCucumber
04.टमाटरTomato
05.गोभीCauliflower
06.पालकSpinach
07.सलाद पत्ताLettuce
पानी वाली सब्जियों के नाम

पानी वाली सब्जियों के बारे में

तुरई

तुरई पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। विटामिन ए व विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं। जिसमे आयरन व मैग्नीशियम भी पाया जाता है।

इसमें डायटरी फाइबर मौजूद होने से यह पाचन में सहायक होती है। शरीर से अतिरिक्त चर्बी को अलग करती है।।पानी की मात्रा अधिक होती है। इसे खाने से पेट भर जाता है।

अत्यधिक सुपाच्य होती है। रोगी, बच्चे, व वृद्धों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह दुबले होने में सहायक होती है। शरीर को छरहरा व कमर को सुडौल बनाती है। इसके नियमित सेवन से प्रभावकारी परिणाम देखने को मिलते हैं।

लौकी

तुरई की तरह लौकी भी अत्यंत सुपाच्य होती है। पानी वाली सब्जियों के नाम मे इसका दूसरा नम्बर है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है।

फाइबर अधिक होने से इसे खाने के बाद पेट अधिक समय तक भरा हुआ सा लगता है। इसे उपवास वाली सब्जियों में शामिल किया गया है। यह बिना मसाले के भी स्वादिष्ट लगती है।

लौकी बहुत अधिक एनर्जी प्रदान करती है। खाली पेट लौकी का जूस पीने से लंबे समय तक एनर्जी महसूस होती है। यह दुबले होने में बहुत सहायक है।

खीरा

सलाद वाली सब्जियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी खीरा है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करती है।

कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। एनर्जी देती है। खीरा खाने के बाद पेट भर जाता है। पानी वाली सब्जियों के नाम मे तीसरा नाम खीरा का आता है। यह वजन को कम करने सहायक होती है।

टमाटर

टमाटर सर्वाधिक उपयोग की जाने वाली सब्जी है। ये बहुत लोकप्रिय है। इसका उपयोग अनेक तरह से किया जाता है। प्रत्येक सब्जी में इसे इस्तेमाल करते हैं।

टमाटर का सूप, सलाद, चटनी, सॉस आदि अनेक तरह से उपयोग करते हैं। यह पेट को साफ करता है। एसिडिटी होने पर इसे अधिक मात्रा में खाने से एसिडिटी समाप्त हो जाती है।

इसमें विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकलता है। पानी वाली सब्जियों के नाम में चौथा नाम टमाटर का है।

गोभी

अधिकतर लोगों की पसंद है गोभी। अगर आपकी पसन्दीदा सब्जियों के नाम में गोभी शामिल है तो आप खुश हो जाएं। कैप्नकी अब होभी की मदद से आप अपने बढ़ी हुई कमर को आकार दे सकते हैं।

गोभी थोड़ी देर से पचती है। इसे खाने पर पेट भरा भरा सा लगता है। जिससे भूख जल्दी जल्दी नहीं लगती। ज्यादा नहीं खाने से अधिक कैलोरी नहीं बनती। वजन संतुलित रहता है।

पालक

सर्दियों की सबसे अधिक बिकने वाली सब्जी पालक है। इसके सेवन से खून के कमी को दूर किया जा सकता है। सुप सब्जी व सलाद के तौर पर उपयोग किया जाता है। अनेक पोषक तत्वों से भरपूर है।

पानी वाली सब्जियों के नाम की छठवां नाम पालक भाजी का है। यह वजन को कम करती है। इसका सूप नियमित पीने से बढ़ते हुए कमर को सुडौल बनाया जा सकता है।

सलाद पत्ता

पानी वाली सब्जियों के नाम की सूची में सलाद पत्ता को सातवें स्थान पर रखा गया है। इसका उपयोग सलाद के रूप में किया जाता है।

यह वजन को कम करने में सहायक होती है। शरीर से सभी विषैले तत्वों को बाहर निकालती है। पेट साफ रखती है।

निष्कर्ष

आशा है आपको पानी वाली सब्जियों के नाम जो आपकी कमर को बनाये सुडौल नामक यह लेख अवश्य पसंद आया होगा। हमारे शरीरके 70% पानी ही होता है। सब्जियों के माध्यम से हम उस लेबल को बनाये रखते है।

सब्जियां अन्न की तुलना में अधिक सुपाच्य व कम कैलोरी वाली होती है। अन्न की मात्रा को कम कर, सब्जियों की मात्रा को बढ़ाकर आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

Leave a Comment