आपके किचन में ही हेल्थ का खजाना भरा पड़ा है हेल्दी टेस्टी और सीक्रेट वेजिटेबल सूप। जी हां ! मैं सब्जियों की ही बात कर रही हूं। सब्जियों से आसानी से आप अपनी हेल्थ प्रॉब्लम को काफी हद तक नियंत्रित रख सकते हैं। वेजिटेबल सूप बना कर नियमित रूप से पीने में यह आपके पाचन तंत्र में सुधार लाकर आपको स्वस्थ बनाती है।
वेजिटेबल सूप बनाना बहुत ही आसान है। आज वेजिटेबल सूप बनाने की आसान रेसिपी आपके साथ शेयर कर रही हूं ताकि बरसात और सर्दियों के दिनों में ऐसी सूप बनाएंगे तो बिना व्यायाम और दौड़ लगाए पतले हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हेल्थी, टेस्टी, और सीक्रेट वेजिटेबल सूप रेसिपी। लेकिन इससे पहले वेजिटेबल सूप पीने के फायदे जान लें।
भोजन से पहले सूप पीने के फायदे।
- भोजन करने से पहले सूप पीना चाहिए । जब आप भोजन शुरू करते हो सूप पीने से भूख बढ़ती है और भोजन आसानी से पचता है।
- सूप सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना अपनी डाइट में सूप को शमिल करते है तो इससे आपकी हेल्थ भी ठीक रहती है और भूख भी अच्छी लगती है।
- सूप को एक मेडिसन के तौर पर भी लिया जाता है। इसका कारण यह है कि यह आसानी से डायजेस्ट हो जाता है।
- इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। चूंकि सूप में सभी मिनरल्स और विटामिंस होते हैं, इसलिए यह हमारी बॉडी को डी हाइड्रेटशन से भी बचाता है।
- एक रिपोर्ट के मुताबिक सूप ब्रेस्ट केंसर के रिस्क को कम कर देता है। अगर आपको कोल्ड या फीवर की शिकायत है तो वेजिटेबल सूप बहुत फायदेमंद होता है।
- सूप में रिच फाइबर होता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आप एक साथ कई सब्जियों को यूज कर सकते है। जैसे गाजर, गोभी, टमाटर, बीन्स और पालक के सूप में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।
- सूप वेट लूज करने में बेहद कारगर साबित होता है। एक्सपर्ट की माने तो गोभी का सूप वेट लूज करने में काफी मदद करता है।
- यह आपकी बॉडी के फैट की जगह कैलरी को कम करता है। इससे आपको वीकनेस भी फील नहीं होती और आपकी बॉडी भी शेप में रहती है।
- सूप से आपकी बॉडी को बेलैंस डाइट मिलती है जिससे एजिंग की प्रॉब्लम भी कम हो जाती है और स्किन पर ग्लो आता है।
इन सीक्रेट सब्जियों का करें प्रयोग।
- मिक्स वेजिटेबल सूप के लिए ऐसी सब्जियों का प्रयोग करें जो थोड़ी क्रंची हों।। सूप में सब्जियों को ज्यादा पकाया भी नहीं जाता है। वैसे आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां सूप बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। किंतु कुछ खास सब्जियां हैं जो सूप के लिए बहुत अच्छी होती हैं। वे इस प्रकार हैं।
- पत्तागोभी
- गाजर
- ब्रोकली
- फूलगोभी
- मटर
- फ्रेंचबीन
- मशरूम
- अदरक
- इसके अलावा भाजियों के भी सूप बनाये जाते हैं, जिसमे विशेष पालक भाजी है।
- लौकी
- परवल
- टिंडा
- आदि के सूप भी विशेष फायदेमंद होते हैं।
सीक्रेट सूप बनाने की संपूर्ण सामग्री।
बनने का समय | कितने लोगों के लिए |
25 मिनट | 4 लोगों के लिए |
- गाजर – 1 मीडियम आकार की (छोटी छोटी काट लीजिये)
- फूल गोभी – एक चौथाई गोभी (एक कटोरी बारीक कटी हुई)
- हरे मटर के दाने – आधा कटोरी
- शिमला मिर्च – 1 मीडियम आकार की (बीज निकाल कर, बारीक काट लीजिये)
- फ्रेंचबीन 5-6 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कद्दूकस कर लीजिये या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- कार्न फ्लोर – 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन – 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च – आधी छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर आधी छोटी चम्मच
- हींग एक चुटकी
- तेजपत्ता 1
- नमक – स्वादानुसार
- नीबू – आधा
- हरा धनियां – 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
सीक्रेट सूप बनाने की संपूर्ण विधि।
- सूप बनाने के लिए गाजर, गोभी, शिमला मिर्च, फ्रेंचबीन एवं अदरक को बारीक- बारीक काट लें। तैयारी में लगभग 10 मिनट का समय लगता है। आप सूप के लिए अपनी पसंद की अन्य सब्जियों को भी एड कर सकते हैं।
- कढ़ाई को गैस पर रखें गैस ऑन करें। कढ़ाई में थोड़ा सा बटर/ घी/ जैतून/ सरसों/तेल या जो आपको पसंद हो वही तेल डालें। मैं सूप बनाने के लिए बटर का उपयोग करती हूं इससे स्वाद बहुत अच्छा आता है।
- एक चम्मच बटर डालकर गरम करें, इसमें चुटकी भर हींग डालें। कद्दूकस करके अदरक डालें थोड़ा फ्राई करें। तेजपत्ता डालकर फ्राई करें।
- अब सभी सब्जियां जो बारीक काटकर जो आपने रखी हैं सभी को कढ़ाई में डालकर 3 मिनट तक फ्राई करें। नमक मिलाकर कर ढक्कन ढंककर 2 मिनट पकने दें।
- सब्जियों को ज्यादा न पकाएं अब इसमें पानी डालकर ढंककर 5 मिनट के लिए उबलने दें।
- एक चम्मच कॉर्न फ्लोर को थोड़े से पानी मे कटोरी में मिक्स करें व सूप में मिला दें । काली मिर्च व जीरा पाउडर डालें। 1 मिनट तक सूप को चलाते रहें ताकि कॉर्न फ्लोर की गुठलियां न बनने पाएं। इस स्तर पर सूप में एक चम्मच बटर और मिला लें।
- एक मिनट बाद आपका सूप तैयार हो चुका है। इसमें आधा नींबू का रस डालें। इससे स्वाद बहुत अच्छा आता है।
- अब इसे कटी हुई हरी धनिया से सजाकर परोसें। व आप भी गरमागरम सूप का आनन्द लें। इस तरह हफ्ते में एक बार अवश्य हेल्दी सूप को पियें। ये आपकी हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
इन बातों का रखें खास ध्यान।
- स्वादिष्ट सूप बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान अवश्य रखें। जैसे
- सूप के सब्जियां हमेशा बहुत बारीक काटें।
- सूप की सब्जियों को ज्यादा न पकाएं।
- कॉर्न फ्लोर को हमेशा ठंडे पानी मे ही घोलें वरना गुठलियां बन जाएंगी।
- कॉर्न फ्लोर का ज्यादा उपयोग न करें। क्योंकि यह सूप को गाढ़ा करने के लिए डाला जाता है। सूप जैसे-जैसे ठंडा होता जाता है, गाढ़ा होने लगता है।
- सब्जियां आप अपनी पसंद से उपयोग कर सकते हैं।
- लहसुन, प्याज भी आप अपनी इच्छानुसार सूप में डाल सकते हैं।
- नींबू का उपयोग हमेशा सूप बनने के बाद ही करना चाहिए।
- वैसे तो सूप आप किसी भी तेल या घी में बना सकते हैं।लेकिन बटर से बनाया गया सूप बहुत स्वादिष्ट होता है।
हमारे शब्द।
इस तरह बरसात और सर्दियों में गरमागरम सूप आपके स्वास्थ्य को निश्चित रूप से लाभकारी होगा। बरसात और सर्दियों के दिनों में ऐसी सूप बनाएंगे तो बिना व्यायाम और दौड़ लगाए पतले हो जाएंगे। हेल्थी, टेस्टी, और सीक्रेट वेजिटेबल सूप अवश्य बनाएं। अपनी डाइट में शामिल करें। अपने अनुभव व सूप से होने वाले फायदे भी हमें अवश्य बताएं।