राजस्थानी सेव टमाटर की सब्जी राजस्थान की सर्वाधिक लोकप्रिय सब्जी है। गुजरात व मध्यप्रदेश में भी इसे बहुत पसंद किया जाता है। गुजरात मे यही सब्जी थोड़ी मीठी बनती है जबकि राजस्थान में इसे थोड़ा तीखा बनाया जाता है।
मध्यप्रदेश में इसी सब्जी का स्वाद राजस्थानी सब्जी के स्वाद जैसा ही होता है। बस इसमें मिर्च को कम ज्यादा किया जाता है। रेस्टोरेंट, ढाबों, की बेहतरीन स्पेशल डिश के रूप में इसे बहुत ही पसंद किया जाता है। आज आपको फटाफट मात्र 10 मिनट में राजस्थानी सेव टमाटर की सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे।
पौष्टिकता से भरपूर लाजवाब सब्जियां हैं जिन्हें अपने भोजन में शामिल कर स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य भी बनाया जा सकता है। जिनकी रेसिपी भी आप देख सकते हैं। जो इस प्रकार हैं ,
जब कोई हरी सब्जी न हो, तब आप सेव टमाटर की लज़ीज सब्जी का स्वाद अवश्य लें। या फिर जब होटल या रेस्टोरेंट से कुछ नया खाने का मन हो तो इसे घर पर ट्राई करें। यह बहुत जल्दी बनती है। तथा बच्चों, बूढ़ों, जवान सभी को पसंद आती है।
राजस्थानी सेव टमाटर की सब्जी की अपनी अलग कहानी है। इसकी उतपत्ति का कारण भी बहुत रोचक है। आइए जानते हैं राजस्थानी सब्जी की उतपत्ति व उसके मशहूर होने का कारण क्या है।
राजस्थानी सेव टमाटर की सब्जी के मशहूर होने का प्रमुख कारण।
- राजस्थान राजपूतों का देश है, यहां के राजा रानियों के किस्से बहुत मशहूर हैं। दरअसल राजा- रजवाड़ो के इस देश मे युद्ध की परंपरा रही है। अपनी सत्ता बढ़ाने, बचाने व बनाये रखने के लिए राजपूत हमेशा लड़ने-मरने को तैयार रहते थे। इनके शौर्यगाथाओं को हम सभी जानते हैं।
- हम बात करते हैं राजस्थान के भोजन की । युद्ध मे जाने के लिए हमेशा ऐसी खाद्य सामग्री का उपयोग करना होता था जो जल्दी खराब न हो और लंबे समय तक चल सके। भोजन बनाने की प्रक्रिया में समय भी बहुत लगता है। इसीलिए कम समय मे अच्छा व पौष्टिक भोजन करना भी महत्वपूर्ण आवश्यकता थी।
- ऐसे में बेसन के कुरकुरे सेव और रसीले टमाटरों के संयोग से सेव टमाटर की सब्जी का जन्म हुआ। राजस्थानी भोजन में मिर्च का विशेष स्थान है अतः राजस्थानी सेव टमाटर की सब्जी में भी मिर्च अधिक मात्रा में पड़ती है। लेकिन आप अपने हिसाब से मिर्च डालकर बना सकते हैं।
- जब यही सब्जी गुजरात व मध्यप्रदेश में भी बनने लगी तो वहां के लोगों ने इसे अपने स्वाद में ढालते हुए अपना लिया। गुजरात मे मीठी तो मध्यप्रदेश में स्वादानुसार मिर्च का प्रयोग कर स्वादिष्ट सब्जी तैयार होने लगी।
- इसी तरह सड़क के किनारे यात्री ढाबा व रेस्टोरेंट में भी हरी सब्जियों की अनुपलब्धता ने इस सब्जी की आवश्यकता को बढ़ावा दिया। इसके स्वाद व गुणों के कारण ये बहुत मशहूर हो चुकी है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप इसे किसी भी मौसम में बना सकते हैं। आप भी अवश्य ट्राई करें।
राजस्थानी सेव टमाटर की सब्जी बनाने की संपूर्ण सामग्री।
- तेल – आवश्यकता अनुसार
- 1/2 – कप सेव (रतलामी सेव या जो उपलब्ध हो
- 1/2 – छोटा चमच्च राई
- 1/2 – छोटा चमच्च जीरा
- हींग – चुटकी भर
- करी पत्ता – 5-6
- अदरक का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- टमाटर – 2 काट ले या पीस लें।
- हल्दी पाउडर -½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- नमक – आवश्यकता अनुसार
- नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
- पानी – ½ से 1 कप / आवश्यकतानुसार
- हरा धनिया – बारीक काट हुआ
राजस्थानी सेव टमाटर की सब्जी बनाने की संपूर्ण विधि।
तैयारी का समय | पकने का समय | कुल समय | कितने लोगों के लिए |
5 मिनट | 5 मिनट | 10 मिनट | 4 लोगों के लिए |
- गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं। आवश्यकतानुसार तेल डालकर गरम करें। सरसों का तेल से बनी सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है। आप अपनी पसंद का तेल उपयोग कर सकते हैं।
- तेल गरम होने पर इसमें राई, जीरा, हींग का तड़का लगाएं। आप चाहें तो खुशबू और स्वाद के लिए इसमें 5-6 करी पत्ता भी डाल सकते हैं।
- अदरक का पेस्ट या अदरक को कद्दूकस करके भूनें।
- कटे हुए टमाटर डालकर भूनें व ढंककर थोड़ी देर पकाएं।
- टमाटर जब तेल छोड़ने लगे तब कढ़ाई में हल्दी, धनिया, व कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर 10 सेकेंड तक भूनें।
- नमक डालकर कसूरी मेथी को हाथ से मसलकर डाल दें।
- आवश्यकतानुसार एक कप पानी डालकर ढंककर 2 मिनट के लिए पकाएं।
- रतलामी सेव डालकर मिलाएं व कटी हुई हरी धनिया व हरी मिर्च से सजाएं।
- आपकी लज़ीज राजस्थानी सेव टमाटर की सब्जी मिनटों में बनकर तैयार हो चुकी है। अब इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें।
इन बातों का रखें खास ध्यान।
- परोसते समय सेव अंत में ही डालें, नहीं तो यह बहुत गीला हो जाएगा और अच्छा स्वाद नहीं देगा।
- यदि आप मसालेदार सेव का उपयोग कर रहे हैं, तो हरी मिर्च की मात्रा तदनुसार कम या अधिक करें । वरना सब्जी अत्यंत तीखी हो जाएगी।
- मैं इस सब्जी के लिए रतलामी सेव का उपयोग करना पसंद करती हूं, आप अन्य कोई भी सेव का उपयोग कर सकते हैं।
- यदि आपको सब्जी तुरंत परोसना ह्यो तो सब्जी में सेव मिलाएं। अन्यथा सेव ज्यादा गल जाएंगे जिससे खाने में स्वाद नहीं आएगा।
- यदि सेव सब्जी में ज्यादा गल जाएं तो परोसते समय ऊपर से थोड़े सेव डालकर परोसें।
- सब्जी बनाने के लिए मैं सरसों तेल का उपयोग करती हूं, इससे सब्जी में स्वाद और खुशबू दोनों ही बेहतरीन आती है। स्वास्थ्य के लिए भी यह फायदेमंद होता है। आप अपनी पसंद का तेल उपयोग कर सकते हैं।
हमारे शब्द।
आज की राजस्थानी सेव टमाटर की सब्जी खाकर सभी इसकी बार बार मांग करेंगे। और आपके लिए तो ये बहुत ही आसान सी सब्जी है जो कम सामग्री में ही झटपट तैयार हो जाती है। बल्कि मैं तो ये सुझाव दूंगी की अपने किराने में रतलामी सेव या कोई भी सेव को अवश्य बुलाकर रखें। ताकि प्रति माह अलग अलग सब्जियों का स्वाद ले सकें। और इसी तरह टमाटर सेव की सब्जी बनाकर सभी का दिल जीत लें। तो आज ही जरूर इसकी शुरुवात करें और बनाएं राजस्थानी सेव टमाटर की लाजवाब तीखी व चटपटी सब्जी।
हमे कमेंट करके बताएं कि आपको यह सब्जी कैसी लगी। आगे भी अन्य लाजवाब, चटपटी सब्जियों की रेसिपी जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपके विचार व अनुभव आमंत्रित है। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।