बहुत कम कैलोरी वाली सब्जियों के नाम हिंदी में 1 महीने में करें वेट लॉस

बहुत कम कैलोरी वाली सब्जियों के नाम हिंदी में 1 महीने में करें वेटलॉस ।. बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित करने के लिए अवश्य उपयोग करें। सब्जियों में वैसे भी पोषक तत्व अधिक और कैलोरी कम पाई जाती है। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करके वजन को कम किया जा सकता है।

सब्जियों में भी कुछ सब्जियां बहुत कम कैलोरी की होती है। आज ऐसी ही बहुत कम कैलोरी वाली सब्जियों के नाम हिंदी में की जानकारी आपको देंगे। सबसे पहले जानते हैं इन सब्जियों के नाम। इसके बाद हम जानेंगे कि सब्जियों से वेट लॉस कैसे करें ?

बहुत कम कैलोरी वाली सब्जियों के नाम की सूची

Sl.
No.
सब्जी का नाम
(हिंदी में)
सब्जी का नाम
(इंग्लिश में)
100 ग्राम सब्जी में कैलोरी की मात्रा
01.जलकुंभीWatercress11
02.खीराCucumber12
03.अजवाइनCelery14
04.सलाद पत्ताLettuce15
05.मूलीRadishes16
06.तुरईZucchini17
07.टमाटरTomato18
08.स्विस चार्डChard19
09.शतावरी Asparagus20
बहुत कम कैलोरी वाली सब्जियों के नाम हिंदी में

बहुत कम कैलोरी वाली सब्जियों के बारे में

जलकुंभी

विटामिन सी से भरपूर यह एक जलीय पौधा है। जो ठहरे हुए पानी मे तेजी से फैलता है। यह पानी से पूरी ऑक्सीजन खींच लेता है। इसका उपयोग सलाद के रूप में किया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। हार्ट के लिए बहुत अच्छा होता है। मेटाबोलिज्म को सही कर वजन को नियंत्रित करता है।

खीरा

इसमें जल की मात्रा बहुत अधिक लगभग 90 प्रतिशत पाई जाती है। पाचनतंत्र को सही रखता है। अतिरिक्त चर्बी को दूर करता है। इसे अधिकतर सलाद के रूप में बहुत पसंद किया जाता है।

अजवाइन

यह पाचनतंत्र के लिए वरदान है। यह विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के का बेहतरीन स्रोत हैं। यह डाइजेशन में मदद करती है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। अजवाइन का पानी वेट लॉस करने में मदद करता है।

सलाद पत्ता

विटामिन सी से भरपूर, उच्च प्रोटीन और कम कैलोरी युक्त होता है। यह सलाद, सूप आदि अनेक तरह से उपयोग किया जाता है। यह सुजनरोधी है। पाचनतंत्र को सुधारता है। ह्रदय, फेफड़े, आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

मूली

मूली विटामिन सी व फाइबर का अच्छा स्रोत है। नियमित मूली खाने से पेट सम्बन्धी सभी समस्याओं का अंत होता है। यह कब्ज को दूर करती है। मेटाबोलिज्म को सुधारती है।

तुरई

यह विटामिन डी एवं विटामिन सी का उत्तम स्रोत है। इसमें पानी की मात्रा बहूत अधिक होती है। यह बहुत कम कैलोरी वाली सब्जियों में से है। वजन को नियंत्रित करती है। पाचनतंत्र को सुधारती है। अत्यंत सुपाच्य होती है।

टमाटर

यह सब्जी, सलाद, सुप सभी प्रकार से बहुत अधिक उपयोग की जाने वाली सब्जी है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस व विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते है। यह पेट को साफ करता है कब्ज को दूर करता है।

स्विस चार्ड

यह विटामिन ए, सी, के से भरपूर होती है। हरी पत्तेदार सब्जी होती है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, व आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है। ये सभी तत्व पेट की चर्बी को कम करते हैं।

शतावरी

वजन कम करने के लिए शतावरी रामबाण है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। जो वजन को कम करने में बहुत सहायक होते हैं।

सब्जियों से वेट लॉस कैसे करें ?

  • सब्जियों में पोषकतत्व अधिक मात्रा में होते हैं , जो हमे सीधे सीधे प्राप्त हो जाते हैं।
  • इनमे कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। वेटलॉस करने के लिए आप बहुत कम कैलोरी वाली सब्जियों का चुनाव कर सकते हैं।
  • यह पाचन को सुधारती है। सब्जियों में मौजूद फाइबर पेट मे जमा अतिरिक्त चर्बी को हटाता है।
  • भूख को नियंत्रित करता है व शरीर को कांतिवान व छरहरा (दुबला) बनाता है।
  • वेटलॉस करने के लिए अन्न को मात्रा को अत्यधिक कम करते हुए सब्जियों को ही भोजन के रूप में 3 से 5 बार उपयोग करें।
  • सूप, सलाद, सब्जी आदि स्वाभाविक रूप से ही सब्जियों का सेवन करें।
  • अत्यधिक तेल में मसालेदार भोजन या सब्जी न खाएं।
  • श्रेष्ठ चिकित्सक की सलाह लेते हुए मात्र सब्जियों का एक माह तक लगातार सेवन करने से बहुत सुंदर देहयष्टि ( शरीर) प्राप्त होता है।

अंत में

आज आपने बहुत कम कैलोरी वाली सब्जियों के नाम बारे के जाना। सब्जियों से वेटलॉस कैसे करें, की विधि भी आपने जानी।

वेटलॉस में सब्जियों का प्रयोग करना एक बहुत कठिन किंतु आसान तरीका भी है। इस तरह आप शरीर की अतिरिक्त चर्बी को तो दूर करेंगे ही साथ ही अन्य अनेकों बीमारियों से भी मुक्त हो जाएंगे।

आशा है आपको बहुत कम कैलोरी वाली सब्जियों के नाम हिंदी में 1 महीने में करें वेट लॉस 1 महीने में करें वेट लॉस सम्बंधित लेख से अवश्य मदद मिलेगी।

अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

2 thoughts on “बहुत कम कैलोरी वाली सब्जियों के नाम हिंदी में 1 महीने में करें वेट लॉस”

Leave a Comment